भिवानी में शिक्षक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

घटना रविवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। रोहतक के गांव भराण के रहने वाले शिक्षक राजेश का पत्नी मोनिका से झगड़ा हो गया। मोनिका
चाहती थी कि उसका पति एक प्लाट उसके नाम करवा दे। इस बात हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में राजेश ने मोनिका पर कुल्हाड़ी चला दी। घटना के बाद थाने पहुंचे राजेश ने कहा कि 'मुझे इसका पछतावा है। यह सब गुस्से में
हुआ।
प्लाट नाम नहीं कराने पर उस पर दहेज का केस करने की धमकी दी जा रही थी। विवाहिता के परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंगकरते हैं। करीब 25 दिन पूर्व पंचायत के बाद ही मोनिका को ससुराल भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications