विधान सभा चुनाव में सील रहेगी नेपाल की सीमा

बरेली क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह के अनुसार चुनाव के दौरान पड़ोसी देश नेपाल की पीलीभीत से जुड़ी सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा से जाली नोट और अवैध शराब प्रदेश में आ सकती है इसलिए आवष्यक है कि चौकसी कड़ी रहे।
ज्ञात हो कि शराब एक ऐसा हथियार है जिसे स्थानीय नेता मतदाताओं को अपनी ओर करने में प्रयोग करते हैं। आयोग की इस हिदायत के मददेनजर नेपाल सीमा के सभी रास्ते सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान सीमा से किसी प्रकार की घुसपैठ व तस्करी नहीं हो सकेगी। श्री सिंह ने बताया कि मण्डल के चारों जिलों में वांछित शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है और अभी तक करीब दो हजार लाइसेंसी हथियार जमा कराये जा चुके हैं।
ज्ञात हो कि नेपाल से प्रदेश की सीमाएं खुली हुई हैं जिस कारण आए दिन लोग इधर से उधर आते जाते रहते हैं। इधर चुनाव आयोग ने सभी दलों पर अंकुश लगाते हुए उनके प्रत्याशियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी हुई जिस कारण पार्टी के नेता काफी परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications