हिस्सा नहीं देने वाले मंत्री ही किये गये बर्खास्त: मुलायम

 Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। मायावती उन्हीं मंत्रियों को मंत्रीमंडल से हटा रही हैं, जो उन्हें हिस्सा नहीं दे रहे हैं। माया सरकार पर कटाक्ष करते हुए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जिन मंत्रियों ने अपनी अवैध कमाई का पूरा हिस्सा अपने पास रख लिया मुख्यमंत्री ने उन्हीं को निकाल बाहर किया। उनका कहना है कि कई मंत्री ऐसे हैं जो वसूली करके धन मायावती तक पहुंचा रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि मंत्रियों की बर्खास्तगी की अलग से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मायावती के खिलाफ जो भी होता है, वह
उससे गिन-गिन कर हिसाब लेती हैं, यही कारण है कि वह ऐसे मंत्रियों को मंत्रीमंडल से बाहर करने के साथ ही पार्टी से भी बाहर कर निकाल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री मायावती ने अकूत सम्पत्ति जमा की है। उनके यहां रुपया गिनने की स्वचलित मशीनें हैं। मुख्‍यमंत्री के नजदीकियों का दिल्ली में काफी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब मायावती सत्ता से बाहर होंगी।

भ्रष्टाचार का खामियाजा प्रदेश की जनता ने बहुत भोग लिया यही कारण है कि मायावती के शासनकाल समाप्ति की ओर है। श्री यादव ने उम्मीद जतायी कि सपा बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेगी और अगली सरकार उसी की बनेगी। उन्होंने प्रदेश से नौजवानों को भरोसा जताया कि सपा सरकार में उनके हितों का ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने नौजवानों से भी कहा कि यदि नौकरी नहीं मिलती है तो चिन्ता न करें बल्कि राजनीति में शामिल होकर अपना भविष्य बनायें। श्री यादव ने कहा कि बसपा शासन में नौजवानों किसानों और व्यापारियों समेत समाज के सभी वर्गो की हालत खराब हुई है। उन्होंने कहा कि सपा का शासन आने पर समाज के सभी तबकों खासकर कमजोर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+