भ्रष्टों के चुनाव लडऩे पर रोक लगाये आयोग: भाजपा

EC should stop corrupt candidates to Contest in Uttar Pradesh: BJP
लखनऊ। चुनाव नजदीक आते ही चुनाव आयोग के समक्ष शिकायतों का अम्बार लगना शुरू हो गया है। भाजपा ने आयोग से माया सरकार भ्रष्ट मंत्रियों की शिकायत करते हुए मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों व अन्य लोगों को चुनाव न लडऩे दिया जाये, इन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए आयोग सख्त कदम उठाये। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आशंका जतायी कि भ्रष्टाचारियों के चलते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पायेंगे। उनका कहना है कि बसपा अपने ही मंत्रियों को भ्रष्ट व गलत कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर कर रही है जिससे यह साबित हो रहा है कि कहीं न कहीं कुछ हकीकत अवश्य है ऐसे में यदि बसपा से निकाले गए भ्रष्ट मंत्री व विधायक दूसरी पार्टियों में जाकर चुनाव टिकट पा जाते हैं तो यह गलत होगा।

उन्होंने कहा कि यदि आयोग निष्पक्ष चुनाव कराना चाहता हैं व चुनावों में कालेधन के प्रभाव को ईमानदारी से रोकना चाहता है तो भ्रष्टाचार, अपराध और घोटालों में फंसे सभी मंत्रियों, सांसदों एवं सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों के चुनाव लडऩे पर स ती से रोक लगाये। श्री तिवारी ने मायावती सरकार को भ्रष्टतम करार देते हुए कहा कि आजादी के बाद प्रदेश में आज तक के इतिहास में कभी भी किसी सरकार में इतने अधिक मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में न तो हटाये गए न ही आपराधिक कृत्यों में जेल भेजे गए और सजाया ता हुए।

उन्होंने कहा कि पद से हटाये जाने के बाद यह भ्रष्ट मंत्री चुनाव में फिर सक्रिय हो सकते हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने ऐसे सभी लोगों एवं उनके परिजनों को चुनाव से दूर रखे जाने के लिए चुनाव आयोग से ऐतिहासिक निर्णय लेने की बात कही। श्री तिवारी ने चुनाव आयोग से मांग की कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चुनाव में कालेधन के प्रयोग को रोका जाना अति आवश्यक है और यह तभी संभव है जब अपराध, भ्रष्टाचार एव घोटालों के आरोपियों एवं उनके परिवारों को चुनाव प्रक्रिया से स ती से दूर कर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+