आडवाणी की भविष्यवाणी- कई राष्‍ट्रीय परिवर्तनों का गवाह बनेगा 2012

Bharatiya Janata Party veteran Lal Krishna Advani
दिल्ली (ब्यूरो)। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को भविष्य़वाणी करते हुए कहा कि आने वाला वर्ष राष्ट्रीय राजनीति में निश्चित रूप से बड़े बदलाव लाएगा। वर्ष 2011 की समाप्ति के मौके पर आडवाणी ने कहा कि जैसा कि मैं भविष्य की ओर देखता हूं, मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि वर्ष 2012 अपने गर्भ में राष्ट्रीय राजनीति में बड़े बदलावों को छिपाए हुए है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की गुरुवार को राज्यसभा में आधी रात की आजादी जैसा कि मेरे सहयोगी अरुण जेटली ने वर्णित किया है, उसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की छवि एक कमजोर नेता के रूप में पेश की है।

आडवाणी ने कहा कि नए वर्ष में भाजपा और राजग राजनीति की दिशा परिभाषित करेंगे। वहीं, राज्यसभा में लोकपाल विधेयक के लटकने को अप्रत्याशित बताते हुए आडवाणी ने कहा कि सरकार ने अपना अपमान खुद किया, क्योंकि प्रधानमंत्री ने इस मौके पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के साथ जो धोखा हुआ उसका देश 29 दिसंबर की रात गवाह बना।

यह अप्रत्याशित था। ऐसे समय में जब भारत प्रधानमंत्री से एक ईमानदार पारदर्शी नेतृत्व की उम्मीद कर रहा था उस समय प्रधानमंत्री ने साजिशपूर्ण चुप्पी साध ली और सदन में जो कुछ हुआ उसके लिए मौन स्वीकृति दे दी। आडवाणी ने दोनों सदनों के नेताओं अरुण जेटली और सुषमा स्वराज की प्रशंसा करने के साथ ही वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एवं बाबा रामदेव की भी सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+