ट्विटर पर आपको फॉलो करेंगे नरेंद्र मोदी!

Narendra Modi
अहमदाबाद। नये साल की शुरुआत के साथ अपाके ई-मेल का इनबॉक्‍स शुभकामनाओं के संदेशों से खचा-खच भर गया होगा। लेकिन क्‍या आपने अपना ट्विटर अकाउंट चेक किया। देखिये-देखिये, हो सकता है गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी आपको फॉलो कर रहे हों। जी हां यह सच है। इंटरनेट पर सोशल मीडिया में अग्रणी रहने वाले नरेंद्र मोदी ने नये साल की शुरुआत लोगों को ट्विटर पर फॉलो करने के साथ की है। देश के तमाम नेता व सेलेब्रिटी हैं, जिन्‍हें लोग फॉलो करते हैं, लेकिन मोदी ऐसे पहले मुख्‍यमंत्री हैं, जो लोगों को फॉलो करते हैं।

एक जनवरी 2012 को सूरज की पहली किरण के साथ हुई इस बेहतरीन शुरुआत के साथ सुबह 9:40 बजे तक मोदी के ट्विटर अकाउंट पर 439,988 फॉलोवर्स थे, जबकि वे खुद 174 लोगों को फॉलो कर चुके हैं। उनकी लिस्‍ट में 4,923 लोग हैं। अपनी हर अहम बात ट्विट करने वाले मोदी अब तक 724 ट्वीट कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के दिग्‍गज नेताओं में से एक मोदी ने यह शुरुआत लोगों के करीब जाने के लिए की है। उनके फॉलोइंग की सूची में केंद्र में नेता विपक्ष सुषमा स्‍वराज, छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमण सिंह, राज्‍यसभा सांसद स्‍मृति ईरानी, आदि के साथ आपका भी नाम होगा। अंतर्राष्‍ट्रीय लोगों की बात करें तो अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भी उसमें मिल हैं। उनके अलावा संयुक्‍त राष्‍ट्र और गेट्स फाउंडेशन, पत्रकारों में प्रभु चावला, तवलीन सिंह और सुचेता दलाल, गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेस्‍डर अमिताभ बच्‍चन और फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग भी इसमें शामिल हैं।

इन सभी को मोदी काफी पहले से फॉलो कर रहे थे, लेकिन आज से वो आम आदमी को भी फॉलो करेंगे। ताकि वो उनके दिल की बात अच्‍छे से समझ सकें और उनके सुझावों पर अमल कर अपने राज्‍य का विकास कर सकें। उनके ट्विटर पर आप ऑफस्‍टम्‍प्‍ड और सेंटरोफ्राइट को भी देख सकेंगे, जिन पर अग्रलेख प्रकाशित होते हैं। इस तरह से आप ट्विटर के माध्‍यम से मोदी तक अपनी बात सीधे पहुंचा सकते हैं।

गौरतलब है कि ट्विटर पर अभी तक जितने भी नेता आये हैं, उनमें से सिर्फ मोदी ही हैं, जो किसी विवाद के घेरे में नहीं आये। खास बात यह है कि वो सोशल नेटवर्किंग को जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्‍त माध्‍यम मानते हैं और इसीलिए उन्‍होंने यह शुरुआत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+