हरियाणा: नये साल की पार्टी में लड़कियों से हुई छेड़छाड़

गुड़गांव के एमजी रोड पर नाच गाना हो रहा था। शराब के नशे में लोगों ने पूरी सड़क जाम कर दी थी। उन लोगों ने आने जाने वाले वाहनों को भी रोका और उसपर चढ़ गये। इतना ही नहीं नशे में चूर मनचलों ने कारों को भी घेरना शुरु कर दिया। जब परेशानी बढ़ गई और हालत काबू से बाहर हो गया तो किसी ने पुलिस को इस बावत सूचना दे दी।
सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू करने का हर संभव प्रयास करने लगी। मगर नशे में चूर हुड़दंगियों पर कोई असर ना होता देख पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं और मनचलों को खदेड़ा। मालूम हो कि शराबियों ने आसपास से गुजर रही लड़कियों को भी नहीं बख्शा। मॉल से बाहर निकल रही लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई।












Click it and Unblock the Notifications