मुंबई सेक्स कांड, डीसीपी के खिलाफ जांच का आदेश

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) नंदकुमार चौगुले के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) जांच के प्रमुख हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें खबर मिली कि अंधेरी उपनगर के सेवन बंगला क्षेत्र में एक स्पा द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
शहर पुलिस की सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा के अधिकारियों ने हाल में इन परिसरों पर छापा मारा था। उन्होंने कहा कि छापे के बाद यह जानकारी सच साबित हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पता चला है कि ये परिसर चौगुले की पत्नी के नाम पर हैं। स्पा चलाने वाली सरोज भाकुनी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications