सरकार हुई बेनकाब, हम फिर से वापस आयेंगे: टीम अन्ना

इसका खामियाजा अब उसे जोरदार ढंग से भुगतना पड़ेगा। अब सरकार को समझ में आयेगा कि उन्होंने किस तरह जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। राज्यसभा में फेल होने से यह साबित हो गया कि कांग्रेस पर किसी को कोई भरोसा नहीं है।
गौरतलब है कि राज्यसभा में आकर लोकसभा बिल अटक गया है। भारी शोर शराबे और हंगामे के बीच सभापति हामिद अंसारी को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। गुरूवार सुबह से हो रही बहस का रात 12 बजे तक कोई नतीजा नहीं निकला। सदन में जारी चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद राजनीति प्रसाद ने कार्यवाही में बाधा उपस्थित की।
प्रसाद ने विधेयक पर जवाब दे रहे प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री नारायण सामी के सामने से कुछ दस्तावेज उठाकर फाड़ दिए। इस बिल के लिए राज्यसभा के पास 187 संशोधन आये थे। लेकिन सरकार के पास इसको पारित कराने के लिए कोई चारा नहीं था ।क्योंकि विरोधियों और सहयोगियों के बीच चल रही खींचा-तानी से परेशान सरकार ने पलटी मारी और बिल को लटका दिया।












Click it and Unblock the Notifications