समय नहीं बताने पर भारतीय छात्र की हत्या

लैनकास्टर यूनिवर्सिटी के छात्र बिदवे की बाक्सिंग डे पर तड़के हत्या हो गई। घटना के वक्त वह अपने दोस्तों के साथ सैलफोर्ड होते हुए मानचेस्टर सिटी सेंटर जा रहे थे। बिदवे के दोस्तों के हवाले से मीडिया में आयी खबरों में बताया गया है कि कैसे दो लोग उसके पास आए और समय पूछा। डेली टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक, बिदवे से थोड़ी देर बात करने के बाद एक व्यक्ति ने हैंडगन निकाली और बहुत नजदीक से उसके सिर में गोली मार दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि बिदवे ने बहुत नम्र तरीके से सवालों का जवाब दिया और गोली चलाने की कोई वजह नजर नहीं आती है। बिदवे की बचाव के लिए वहां पहुंची शीतल पटेल का कहना है कि आपातकालीन सहायता दल को घटनास्थल पर पहुंचने में 25 मिनट लगे।
उन्होंने अखबार को बताया कि जब हम पहुंचे थे तो वह जीवित था और मुझे लगा कि वह बच जाएगा। अखबार ने शीतल के हवाले से लिखा है कि वह सांस ले रहा है और मैंने उसका हाथ पकड़ा हुआ था। उसके हाथ बहुत गर्म थे। वह सांस लेने की कोशिश करता रहा। यह बहुत अजीब बात है कि वह हमारे साथ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications