राहुल गांधी का सपना चूर, लोकपाल को नहीं मिला संवैधानिक दर्जा

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने खुद कहा कि संख्याओं की कमी के चलते उन्हें यह सामना करना पड़ रहा है। मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी ने अपना असली रंग दिखा दिया है। उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। देश की जनता और संसद ने उसका असली चेहरा देख लिया है। वहीं बीजेपी ने कहा कि हमने कोई राहुल गांधी के सपने को पूरा करने का ठेका नहीं रखा है। नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि सरकार को अब नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उसे सत्ता में बने रहने का हक नहीं है।
इससे पहले सुबह से देर रात तक चली बहस के बाद लोकपाल बिल पर वोटिंग शुरू होते ही समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। मुलायम ने कहा कि वो बीजेपी के साथ नहीं खडे़ हो सकते इसलिए वॉक आउट कर रहे हैं जबकि लालू ने कहा कि सरकार ने उनकी एक ही मांग मानी इसलिए वो वोटिंग में हिस्सा नहीं ले रहे।


Click it and Unblock the Notifications
