अन्ना का बुखार उतरा लेकिन अनशन पर अड़े

अन्ना ने कहा वो दिल्ली पहुंच कर सोनिया गांधी के घर के सामने धरना देगें। फिलहाल अन्ना हजारे ने रात में भी दवाई ली थी। उनमें कमजोरी लगातार बनी हुई है। गौरतलब है कि सशक्त लोकपाल बिल लाने के लिए और सरकारी लोकपाल बिल के खिलाफ अन्ना हजारे मुंबई में तीन दिन का अनशन कर रहे हैं। अनशन का आज दूसरा दिन है। अन्ना को पिछले पांच दिनों से वाइरल फीवर है।
उन्हें कल रात भी 102 डिग्री बुखार था। बुखार के अलावा उन्हें जुकाम और खांसी भी है। उनसे बोला भी नहीं जा रहा है। सियासी दलों ने भी अन्ना हजारे से अपील की है कि वो ऐसी हालत में अनशन ना करें और संसद पर भरोसा रखें लेकिन अन्ना अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
