लखनऊ में गिरफ्तार हुआ हिजबुल का आतंकवादी

एटीएस के हत्थे सोमवार को एक हिजबुल का एक आंतकी स चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद रेहान ऊर्फ राज अहमद पिछले दस वर्ष से पुलिस का वांछित अपराधी था। पुलिस का कहना है कि उसने 2001 में पीएसी के ट्रक पर हिजबुल के अपने साथियों के साथ मिलकर बम से हमला किया था। इस हमले के बाद कई हंगामें हुए और विभिन्न इलाकों में हमले के बाद साम्प्रदायिक दंगे भी हुये थे। पुलिस ने कहा कि रेहान ने 16 मार्च 2001 को कानपुर के अपर जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश पाठक की हत्या की थी।
पुलिस का कहना है कि रेहान कानपुर के बेकनगंज इलाके का रहने वाला है ओर पिछले दस साल से फरार है। वह अपने शुरूआती दिनों में छोटे मोटे अपराध किया करता था। पुलिस ने उसे कई बार पकड़ा लेकिन छोटे अपराध होने के कारण वह अधिक समय तक जेल में नहीं रहा। आलमबाग में गिरफ्तारी के समय उसके पास से राज अहमद के नाम का मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, प्रेस कार्ड और ड्राईविंग लाइसेंस मिला है।
पूछताछ में पता चला कि पीएसी ट्रक पर बम फेंकने और अपर जिलाधिकारी की हत्या के बाद वह दिल्ली भाग गया और उसके बाद कोलकाता गया। उसने बताया कि वह पाकिस्तान जाना चाहता था लेकिन हर बार वह फंस गया और पाकिस्तान जाने की उसकी मंशा पूरी नहीं हो पायी। फिलहाल उसने देश में ही रहकर आतंकियों से सम्पर्क साधा और घटनाओं को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications