अल्पसंख्यकों के आरक्षण की मांग पर सुषमा-लालू भिड़े

सुषमा ने सबसे पहले लोकपाल बिल में अल्पसंख्यकों के आरक्षण पर आपत्ति जताई और कहा कि धर्म आधारित आरक्षण संविधान के खिलाफ है।
सुषमा ने कहा कि संविधान में 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण का प्रावधान नहीं है। जिस पर खड़े होकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खड़े होकर उनकी बात काटनी चाही। जिस पर सुषमा ने कहा कि देश को आरक्षण और धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। जिसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश का बंटवारा करने वाली भाजपा हम पर आरोप लगा रही है जो कि हास्यापद है।
सुषमा ने कहा कि सरकार ने आपको मूर्ख बनाया है। सरकार ने आप लोगों के कोटे में से अल्पसंख्यकों के लिए 4.5 फीसदी कोटा कर दिया। इसलिए आप बोल नहीं पा रहे हैं।
जिस पर फिर से लालू प्रसाद यादव खड़े हुए और गुर्राते हुए बोले कि स्पीकर साहिबा यह बिल मजबूरी में थोपा जा रहा है, हमसे फालतू में कसरत करायी जा रही है। इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाये। लेकिन उनकी बात का किसी पर कोई असर नहीं हुआ और स्पीकर साहिबा ने लालू प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से बैठने का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications