सरकार आज ही संसद में लोकपाल बिल पर कराएगी वोटिंग

Parliament debates Lokpal Bill, Govt set for voting
दिल्‍ली। सरकार ने शीतकालीन सत्र के बढ़े हुए सत्र में ही लोकपाल बिल पास कराने के लिए कमर कस ली है। सरकार का कहना है कि वह आज ही लोकपाल बिल पर वोटिंग कराएगी चाहें इसके लिए कितनी भी देर तक संसद की कार्रवाई करनी पड़े। खबर यह भी आ रही है कि लोकसभा की कार्रवाई आज शाम 8 बजकर 15 मिनट तक चलेगी।

लोकपाल बिल को लेकर सरकार और मुख्‍य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में तकरार बढ़ गया है। लोकसभा में लोकपाल बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज ने लोकपाल बिल को दोबारा से स्‍टैंडिंग कमेटी के पास भेजने के लिए कहा। चर्चा के दौरान उन्‍होंने कहा कि इस लोकपाल बिल से भ्रष्‍टाचार खत्‍म नहीं होगा बल्कि बढ़ेगा। सुषमा स्‍वराज ने लोकपाल बिल में प्रधानमंत्री और सीबीआई को लेकर सवाल उठाए।

अब सरकार यह ऐलान कर चुकी है कि वह आज ही लोकपाल बिल पर वोटिंग कराकर इसे बचे हुए 2 दिनों में संसद के दोनों सदनों में पास कराने की कोशिश करेगी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध कर रही है। बीजेपी के अलावा लालू प्रसाद यादव ने भी सरकारी लोकपाल बिल का विरोध किया है। अब देखना है कि सरकार लोकपाल बिल पर अपनी मंशा कितनी हद तक पूरा कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+