अन्ना की तबियत अभी भी खराब लेकिन अनशन को तैयार

अन्ना ने कहा वो दिल्ली पहुंच कर सोनिया गांधी के घर के सामने धरना देगें। फिलहाल अन्ना हजारे ने रात में भी दवाई ली थी। उनमें कमजोरी लगातार बनी हुई है। अभी सुबह 9 बजे अन्ना हजारे अपने गेस्ट हाउस से बाहर निकलेगे और एमएमआरडीए मैदान जायेंगे। उनका अनशन दिन के 11 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि सशक्त लोकपाल बिल लाने के लिए और सरकारी लोकपाल बिल के खिलाफ अन्ना हजारे मुंबई में तीन दिन का अनशन करने जा रहे हैं। लेकिन अन्ना हजारे बीमार है। अन्ना को पिछले तीन दिनों से वाइरल फीवर है।
उन्हें रविवार को भी 101 डिग्री बुखार था। बुखार के अलावा उन्हें जुकाम और खांसी भी है। उनसे बोला भी नहीं जा रहा है। उनका खाना-पीना भी बहुत कम हो गया है। ऐसे में अन्ना का अनशन उनकी सेहत से खिलवाड़ करना होगा। सियासी दलों ने भी अन्ना हजारे से अपील की है कि वो ऐसी हालत में अनशन ना करें और संसद पर भरोसा रखें लेकिन अन्ना अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications