अन्‍ना को मुंबई में दिखाये गये काले झंडे

anna hazare
मुंबई। आर्थिक राजधानी में आज भ्रष्‍टाचार-विरोधी तूफान आया हुआ है। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ और सशक्‍त लोकपाल बिल के लिए अनशन करने जा रहे अन्‍ना हजारे जब एमएमआरडीए मैदान के लिए निकले तो उन्‍हें विरोधियों का सामना करना पड़ा। रास्‍ते में बांद्रा क्रासिंग पर समता दल के कुछ समर्थकों ने अन्‍ना को काले झंडे दिखाये। उन्‍ना का रास्‍ता रोकने की कोशीश कर गयी जिसके बाद प्रशासन ने उनको हिरासत में ले लिया है। उनका अनशन दिन के 11 बजे से शुरू होगा।

रास्‍ते में अन्‍ना हजारे ने गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाये, उनके साथ ही किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल एंव अन्‍य समर्थकों ने भी फूल चढ़ाये। ऐसा बताया जा रहा है कि मीठीबाई कालेज होते हुए एमएमआरडीए मैदान जाएगें और जुहुस से एमएमआरडीए मैदान तक का उनका सफर खुली जीप में होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एक राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे। लेकिन अगर समर्थन करने वाले लोग होते है तो विरोध करने वाले लोग भी होते है ऐसा इससे वाकिफ है क्‍योकि काले झंडे की घटना से अन्‍ना के चेहरे पर एक सीकन भी नहीं दिखाई पड़ रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+