यदि विपक्ष ने लोकपाल बिल गिराया तो देश माफ नहीं करेगा: सिब्बल

कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा की इच्छा ही नहीं है कि यह बिल पास हो इसलिए वो जानबूझकर इस में कमी निकाल रही है। सिब्बल ने लोकसभा में कहा कि यदि विपक्ष ने बिल गिराया तो देश माफ नहीं करेगा। सिब्बल का कहना है कि बिल राज्यों का अधिकार कम नहीं करता। जिन भ्रष्टाचार की बात सुषमा जी कर रही हैं वो सब तो राज्य सरकार की देन है, इसमें केन्द्र क्या करे? हमने तो लोकपाल बिल पेश करके अपना वादा देश से पूरा किया लेकिन विपक्ष जानबूझकर इसमें रोड़ा पैदा कर रही है, वो सियासी चाल चल रही है।
गौरतलब है कि विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार मौजूदा लोकपाल बिल वापस ले। साथ ही उनका कहना है कि जन आंदोलन के डर से आनन-फानन में सरकार यह बिल लेकर आ रही है। ये देश को भ्रमित करने का इरादा है।












Click it and Unblock the Notifications