दिल्‍ली की संसद से बड़ी जनता की संसद है: अन्‍ना

Bigger than the Parliament at Delhi is the Parliament of the people
मुंबई। देश के साथ धोखा हुआ है और अग मैं 5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार के खिलाफ प्रचार करुंगा। यह बात अन्‍ना हजारे ने आज मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में भारी मात्रा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा। 101 डिग्री सेल्सियस बुखार के बावजूद अन्‍ना ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन यहां पर मौजूद लोगों को देखकर मुझे उर्जा मिल रही है। अन्‍ना ने कहा कि जब तक सांसे चलेंगी राइट टू रिजेक्‍ट की लड़ाई लडता रहूंगा।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि सरकार ने जो धोखा किया है वह धोखा मेरे या फिर मेरी टीम के साथ नहीं किया है। अन्‍ना ने कहा कि सरकार ने यह धोखा आम जनता से किया है। अन्‍ना ने कहा कि सरकार हम लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। अन्‍ना ने कहा कि दिल्ली की संसद से जनता की संसद बड़ी है और हर सवाल का जबाब जनता को ही सुनना है। अन्‍ना ने कहा कि देश में कोई भी कानून जनता के लिये ही बनता है और उसे जनता ही बनाती है। आपको बताते चलें कि अन्ना को 101 डिग्री बुखार है और उनका पल्स रेट 86 है। अन्‍ना का ब्‍लड प्रेशर 145/84 है।

मालूम हो कि अन्‍ना के अनशन के पहले दिन लोगों की भीड़ भी एमएमआरडीए मैदान पर बढ़ने लगी है। अन्ना ने अपना अनशन सुबह 11 बजे शुरू कर दिया है। ये अनशन तीन दिनों तक चलेगा। आज अनशन पर बैठने से पहले अन्ना हजारे जुहू चौपाटी पहुंचे और उन्होंने गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्ना के साथ संतोष हेगडे, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+