सरकार ने ज्वाइंट ड्राफ्टिंग कमेटी का नाटक किया: केजरीवाल

आंदोलन के बारे में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने हमारे आंदोलन को कुचलने के लिये हर संभव प्रयास किया मगर वह कामयाब नहीं हो सकी। केजरीवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार हमें कहीं भी अनशन करने नहीं दे रही है और अगर ऐसा ही रहा तो हम राजस्थान में आज से ही जेल भरो आंदोलन शुरु कर देंगे।
मालूम हो कि अन्ना के अनशन के पहले दिन लोगों की भीड़ भी एमएमआरडीए मैदान पर बढ़ने लगी है। अन्ना ने अपना अनशन सुबह 11 बजे शुरू कर दिया है। ये अनशन तीन दिनों तक चलेगा। आज अनशन पर बैठने से पहले अन्ना हजारे जुहू चौपाटी पहुंचे और उन्होंने गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्ना के साथ संतोष हेगडे, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications