सेक्‍स के बाद नर को चबाकर खा जाती है मादा

spider
वाशिंगटन। काली और शिकार करने वाली मकड़ी मैथुन के बाद अपने नर साथी को अक्सर चबाकर खा जाती है और मकड़ा खुशी-खुशी अपना बलिदान दे देता है। एक अध्ययन में कहा गया है कि यह नरभक्षण शायद इसलिए होता है ताकि मकड़ी से होने वाली संतान स्वस्थ हो सके। जर्मनी की हैम्बर्ग यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ओर्ब वेब मकड़ा अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह बलिदान देते हैं।

मैथुन नरभक्षण का मतलब सेक्स के बाद एक साथी द्वारा दूसरे साथी को खा जाना है। ओर्ब वेब एर्जियोप ब्रूनिची प्रजाति में मकड़ी मैथुन के समय मकड़े पर झपट्टा मारने और उसे लपेटने की कोशिश करती है ताकि सेक्स के बाद वह उसे अपना आहार बना सके। प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने पाया कि केवल 30 प्रतिशत मकड़ा ही अपने पहले मैथुन के बाद जीवित बच पाते है।

मादा द्वारा अपने को काटे जाने के समय नर ने इस संभावना के साथ देर तक मैथुन किया कि इससे वे अपनी साथी को गर्भस्थ कर सकते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि जीवित बचने वाली मकड़ों में से आधे दूसरे मादा साथी की तलाश करते हैं जबकि अन्य फिर से पहले वाली मादा के साथ ही कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+