लंदन और न्यूयार्क से ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली

Delhi tops London, NY, Paris in chill
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में तापमान लंदन और न्यूयार्क से भी नीचे चला गया है। लंदन में तापमान 10 डिग्री है। जबकि पेरिस का तापमान 11 डिग्री चल रहा है। रोम का तापमान 13 डिग्री है। यही नहीं न्यूयार्क भी दिल्ली के मुकाबले गर्म है। दिल्ली का तापमान 2.9 डिग्री तक पहुंच गया है।

कोहरे-बादल से मुक्त उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यही नहीं दिल्ली में दिसंबर में न्यूनतम तापमान ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। दस वर्षों में सबसे ठंडा मौसम 2005 का 12 दिसंबर को 3.3 डिग्री रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एनसीआर में शीतलहर अगले दो दिन तक चलेगी और पाला गिरेगा।

23 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री था जो दो दिन में घटकर 2.9 डिग्री पर आ गया है। दिल्ली के सफदरजंग में साल के आखिरी महीने में सर्दी का रिकार्ड 26 दिसंबर, 1945 को दर्ज किया गया। उस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाके में राजस्थान के चुरू का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही हिसार में शून्य, अमृतसर में 0.6 और नारनौल में 0.5 डिग्री तापमान रहा। श्रीनगर में तापमान माइनस 4.8 चल रहा है और तमाम शहरों में इससे भी नीचे पहुंच गया है।

एनसीआर में गुड़गांव 0.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा है। रोहतक, हिंडन और दिल्ली के पूसा केंद्र पर न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 48 घंटे तापमान इसी स्तर पर रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि और सुबह कोहरा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के शुरुआती दिनों में बादल और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

अब उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत का मौसम साफ है। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाएं सर्दी का अहसास और ज्यादा करा रही हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर होने के कारण रात को ठंड अधिक होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+