राजस्‍थान: डॉक्‍टरों की हड़ताल जारी, 30 मरीजों की मौत

Rajasthan
जयपुर। राजस्थान में राज्य के चिकित्सकों की बेमियादी हड़ताल रविवार पांचवे दिन भी जारी रही। केंद्र समान वेतन व समयबद्ध पदोन्नति के मुद्दे पर सरकार व डॉक्टरों में समझौता न हो पाने तथा रेजीडेंट डॉक्टरों के भी हड़ताल में शामिल हो जाने से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पंगु हो गई है। समय पर इलाज न मिलने से अब तक 30 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 13 ने तो गत 24 घंटों में दम तोड़ा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेना, बीएसएफ व रेलवे के डॉक्टरों से मदद का अनुरोध करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एक हजार डॉक्टरों की भर्ती करने को कहा है।

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राजधानी जयपुर समेत विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पतालों में चीख पुकार मची हुई है। चिकित्सकों के साथ रेजिडेंट डाक्टरों के भी हड़ताल पर चले जाने से संकट और गहरा गया है। जिलों में तैनात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जिलों के अस्पतालों में तो हालात खराब है ही, ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों) में तो तालाबंदी की स्थिति है।

दिन पर दिन बिगड़ते हालात के बीच गहलोत सरकार द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए किए गए वैकल्पिक इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। गहलोत सरकार अब तक 25 हड़ताली चिकित्सकों को निलंबित कर चुकी है जबकि 361 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हो चुके चिकित्सकों में से 119 जमानत देकर बाहर आ गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+