हादसों भरा रहा साल 2011

Year 2011 full of accident and Natural desaster
केरल में सबरीमाला अयप्पा मंदिर में भगदड़, उत्तराखंड में हरिद्वार में हर की पौड़ी में भगदड़, सिक्किम में भूकंप के रूप में प्राकृतिक आपदा का कहर, पश्चिम बंगाल में एएमआरआई अस्पताल में आग और इसी राज्य में हुआ जहरीली शराब हादसा वर्ष 2011 की यादों में गहरी टीस घोल गये। इन हादसों और आपदाओं ने कई नागरिकों की जान ली।

देश के किसी भाग को नहीं बख्शा हादसों और प्राकृतिक आपदाओं ने हादसों की शुरूआत 14 जनवरी को केरल के इदुक्की जिले से हुई जहां सबरीमाला अयप्पा मंदिर से लौट रहे 100 से अधिक श्रद्धालु वहां भगदड़ मचने से मौत के मुंह में चले गए और कई घायल हो गए। 20 जनवरी को केरल उच्च न्यायालय ने पूछा कि क्या मकर ज्योति मानव निर्मित है।

सबरीमाला मंदिर में हुए हादसे के बाद इस ज्योति की प्रामाणिकता को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बरस के आखिरी माह में पश्चिम बंगाल की दो घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया। यहां नौ दिसंबर को कोलकाता के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में भूतल में रखी ज्वलनशील सामग्री में आग लगने और उसके फैलने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मरने वाले ज्यादातर मरीज थे।

इसी माह के दूसरे पखवाड़े में राज्य के केनिंग जिले में जहरीली शराब पीने से 170 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक फरवरी को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के भर्ती कैंप से लौटते समय दो टेनों की छतों पर बैठे 15 युवकों की नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना के विरोध में युवकों ने ट्रेन जला दी और हिंसा भड़क उठी।

सरकार ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। आईटीबीपी ने माना कि उसे अनुमान नहीं था कि इतनी अधिक संख्या में अभ्यार्थी आएंगे। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में 14 मार्च को एक मिनी बस खाई में गिरी जिससे 12 लोग मरे और 68 घायल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+