बब्बर खालसा के आतंकी चुनाव में कर देते बड़ा कारनामा

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने बताया कि आईएसआई ने बब्बर खालस के सरगना वाधवा सिंह और खालिस्तान कमांडो फोर्स के रंजीत सिंह के साथ उनकी कई बार मुलाकात कराई थी।
सूत्रों के मुताबिक बीकेआई के आतंकी सरबप्रीत सिंह के पास पाक से भारी संख्या में नकली नोट आते थे। सरबप्रीत सिंह ने करीब तीन माह पहले जालंधर के एक व्यवसायी को पांच लाख रुपये के नकली नोट दिए थे। ये व्यवसायी इसका अच्छा जानकार है। जालंधर में सप्लाई करने के लिए ये नकली नोट दिए गए थे। पूछताछ में सरबप्रीत सिंह ने ये खुलासा किया है कि उसके पास नकली नोटों की खेप पाकिस्तान से आई थी जिसे वह जालंधर समेत पंजाब के कई शहरों खपा चुका है।
अंबाला में इंडिका कार में मिले विस्फोटक मामले में भी अहम खुलासा सामने आया है। इस विस्फोटक को बीकेआई ने ही इन सदस्यों के लिए भेजा था। ये विस्फोटक को पंजाब विधानसभा चुनाव तक छिपाकर रखा जाना था। चुनाव के दौरान होने वाली रैलियों में धमाका कर राजनेताओं को निशाना बनाना था, ताकि भारी संख्या में जानमाल का नुकसान हो। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विस्फोटक पाकिस्तान से आया था और जम्मू-कश्मीर होकर पंजाब पहुंचा था। विस्फोटक लाने वाले आरोपी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बैठे सरबप्रीत सिंह के संपर्क में थे।












Click it and Unblock the Notifications