बाबू सिंह कुशवाहा से सीबीआई करेगी पूछताछ

CBI to summon Babu Singh kushwaha, Anant Kumar
लखनऊ। कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए सीबीआई एनआरएचएम घोटाले के सूत्रधार की ओर बढ़ रही है। पूर्व प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से सात घंटों की पूछताछ में ब्यूरों ने कई मामलों की जानकारी एकत्र की। प्रमुख सचिव प्रदीप शुक्ला से मिली जानकारी के बाद अब सीबीआई पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनन्त कुमार मिश्र व पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुषवाहा से पूछताछ करेगी।

ज्ञात हो कि चिकित्सा विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले व तीन चिकित्सा अधिकारियों की हत्या के मामले की जांच में लिपिक से लेकर मंत्री स्तर तक की संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं।

सीबीआई बीते चार माह से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन में हुए घोटाले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक उसके हाथ ऐसा कोई सबूत नहीं लगा जिससे वह किसी नतीजे पर पहुंच सके हालांकि उसने इसने सबूत जरूर जुटा लिए है जिससे उसके हाथ दो पूर्व कैबिनेट मंत्रियों तक पहुंच सकें। पूर्व प्रमुख सचिव प्रदीप शुक्ला से सीबीआई ने घंटों तक पूछताछ की जिसमें यह जानने का प्रयास किया गया कि आखिर दो सीएमओ डा विनोद कुमार आर्या व डा बीपी सिंह की हत्या के कारण क्या हो सकते है तथा उन दोनों अधिकारियों ने विभाग में हुई उपकरणों व दवाइयों की खरीद में कोई भूमिका निभाई या नहीं।

ब्यूरों ने यह भी सवाल किया कि कहीं ऐसा तो नहीं दोनों सीएमओ ने शासन की करीबी कहे जाने वाली फर्मा की षिफारिष तो नहीं की। हालांकि सीबीआई ने यह बताने से इनकार कर दिया कि शुक्ला से पूछताछ में क्या सबूत लगा है लेकिन सूत्र यह जरूर कहा कि अब ब्यूरो को इस बात के सबूत मिल गए जिसके आधार पर वह मंत्रियों से पूछताछ करेगी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि सीबीआई बसपा के दोनों पूर्व मंत्रियों अनन्त कुमार मिश्र व बाबू सिंह से पूछताछ कब करेगी लेकिन यह जरूर है कि आने वाले कुछ दिनों में सीबीआई दोनों पूर्व मंत्रियों को तलब करेगी। ज्ञात हो कि करीब 300 करोड़ रुपए के एनआरएचएम घोटाले के आरोप लगने के बाद बाबू सिंह कुशवाहा व अनन्त कुमार मिश्र को अपने पद छोड़ने पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+