फरवरी में ही होंगे यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव

पंजाब और उत्तराखंड में 30 जनवरी को, मणिपुर में 28 जनवरी को, गोवा में 3 मार्च को मतदान होंगे। वहीं यूपी में 4 फरवरी, 8 फरवरी, 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी और 28 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मतगणना सभी राज्यों में एक साथ चार मार्च को होगी।
कुरैशी ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह निर्णय सभी राज्यों के मौसमी पर्यावरण, परीक्षाओं, त्योहारों, लॉ एंड ऑर्डर, केंद्रीय पुलिस बल की उपलब्धता, पुलिस फोर्स की यातायात व्यवस्था, आदि को देखते हुए लिया है।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोई भी र्पाटी जाति या धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगेगा। यदि कोई प्रत्याशी किसी धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, आदि का इस्तेमाल नहीं करेगा। सभी प्रत्याशियों का क्रिमिनल वैरिफिकेशन किया जाएगा, यदि प्रत्याशी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये गये तो प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
नये नियम
कुरैशी ने बताया कि इस बार एक नया नियम होगा, जिसके अंतर्गत सभी प्रत्याशियों को अपना बैंक अकाउंट खुलवाना होगा, जिससे वो चुनाव पर खर्च करेंगे। साथ ही एक कॉल सेंटर बनाया जायेगा, जिसमें एक टॉल फ्री नंबर होगा- 1950, जिस पर कोई भी नागरिक फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
सीटें व मतदान केंद्र
इस साल यूपी में 403 सीटों पर चुनाव के लिए 1,28,112 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे। वहीं पंजाब में 117 सीटों के लिए 19,724 केंद्र, गोवा में 40 सीटों के लिए 1612 केंद्र और उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए 9744 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे। वहीं मणिपुर में 60 सीटों पर चुनाव होंगे।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 11,19,16,689 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। गोवा में 10,11, 673, मनिपुर में 16,72,270, पंजाब में 1 लाख 72 हजार और उत्तराखंड में 67, 40,148 मतदाता वोट देंगे।
इन तिथियों की घोषणा के साथ इन पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications