टाटा का ट्वीट- भ्रष्‍टाचार से लड़ने आगे आये युवा

Ratan Tata
नयी दिल्ली। नये साल के स्‍वागत में लोगों ने बधाई संदेश देने शुरू कर दिये हैं, ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के अलावा मेल बॉक्‍स भी फुल होते दिखने लगे हैं। इसी में एक कड़ी जोड़ते हुए उद्योगपति रतन टाटा ने ट्विटर के जरिये देश के युवाओं को भ्रष्‍टाचार से लड़ने का संदेश दिया है। उन्‍होंने वर्ष 2012 की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया।

गांधीवादी समजासेवी अन्ना हजारे की टीम जहां देश में भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक मजबूत लोकपाल व्यवस्था कायम करने के लिए सरकार पर दबाव बना रही है वहीं देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने कहा है भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नौजवानों को संघर्ष करना चाहिए।

टाटा ने नौजवानों को भ्रष्टाचार से मुकाबले के लिए किया प्रोत्साहित टाटा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे पर सामन्यत: सार्वजनिक रुप से कुछ बोलने से परहेज रखते हैं, लेकिन उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साईट ट्वीटर पर लिखा है, आज के युवा को यह समझने की जरूरत है कि उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है.... उन्हें भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए संघर्ष करने की जरूरत होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी कानून से उपर नहीं है और उन्हें भारत के नागरिकों के संप्रदाय या भौगोलिक आधार पर विभेदने की बजाय उन्हें सर्वप्रथम भारतीय के तौर पर एकसूत्र में पिरोने के लिए संघर्ष करना होगा।

भ्रष्टाचार के मामले एक बिरले बयान में उन्होंने कहा कि भारतीय नौजवान देश का भविष्य बना सकते हैं और इसके लिए उत्कृष्टता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा साथ ही व्यक्तिगत तौर पर उच्च नैतिक मानक और मूल्य को अपनाना पड़ेगा। भारत के युवाओं को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए टाटा ने लिखा कि अगला दशक भारत के युवाओं का दशक हो सकता है और उनकी आवाज, ताकत ओर उनकी उर्जा का कल के भारत के नक्शे पर गहरा असर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+