उत्तराखंड में जनवरी में चुनाव कराने पर खंडूरी का विरोध
देहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने राज्य में विधानसभा चुनाव जनवरी में कराये जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को राज्य में सुचारु रूप से मतदान कराना संभव नहीं हो पायेगा, लिहाजा चुनाव आयोग को तिथि आगे बढ़ानी चाहिये। id="toptextpromo">ज्ञात
हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की तारीखों का ऐलान किया। जिसमें कहा गया कि उत्तराखंड में 30 जनवरी को मतदान होंगे। यह वो समय होगा, जब राज्य के आधे से ज्यादा इलाके बर्फ की चादरों से ढके हुए होंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ऐसे
में न तो मतदाता घरों से निकलकर बाहर आ पायेंगे और न ही सेना व पुलिस के जवान ठीक तरीके से ड्यूटी कर पायेंगे। खंडूरी ने आशंका जताई कि मौसम के नकारात्मक प्रभावों के कारण उनके वोट घट सकते हैं। खंडूरी ने कहा कि वो इस संबंध में कुरैशी से मुलाकात करेंगे, क्योंकि राज्य में अगर मतदान करने वाले लोगों की संख्या कम हुई तो चुनाव कराने का कोई फायदा नहीं।











Click it and Unblock the Notifications