अन्ना की सभी मांगे पूरी नहीं की जा सकती: खुर्शीद

लेकिन उनकी कही हुई हर चीज को शामिल करने की स्थिति में हम नहीं हैं क्योंकि काफी संख्या में लोग उनसे अलग सोचते हैं। खुर्शीद ने कहा कि अन्ना हजारे को एक भूमिका निभानी है और यह एक वैध कार्य है लेकिन उन्हें इस बारे में फैसला करना है कि इस कार्य की सीमा क्या होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में उन्हें सलाह नहीं देगी।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह हजारे को 27 दिसंबर से अनशन पर नहीं जाने को कहेंगे, उन्होंने इसके जवाब में कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर ऐसा नहीं कहेंगे लेकिन इस विषय पर यदि सरकार एक सामूहिक फैसला लेती है तो वह ऐसा करेंगे। लेकिन (अभी) सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह विधेयक सीबीआई की स्वायत्तता को कम करेगा, खुर्शीद ने इसके जवाब में कहा कि सरकार और लोकपाल सहित अन्य जांच एजेंसियां सीबीआई की जांच में दखल नहीं देगी।












Click it and Unblock the Notifications