गुडग़ांव में युवक ने की बचपन के दोस्त की हत्या

मृतक के ससुर के अनुसार मंजीत की बीवी का वीरवार को जन्मदिन था इसीलिए वो बाजार से कुछ सामान लेने जा रहा था तभी मंजीत के दोस्त देवेन्द्र उर्फ डोली और कुन्नु ने उसे फोन करके देवेन्द्र के शीतला एन्कलेव स्थित घर बुलाया। वहां पर मंजीत के दोस्तों ने खाने पीने का इंतजाम कर रखा था। देवेन्द्र के घर जब मंजीत पहुंचा तो वहां पहले से ही उसका एक और दोस्त मौजूद था। तीनों ने मिलकर शराब पी। इस बीच तीनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, अचानक उनमें से किसी ने मंजीत पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद सभी घबरा गए। देवेंद्र ने उसे अस्पताल में भी पहुचाया, लेकिन अस्पताल में मंजीत हो मृत घोषित कर दिया। वारदात से घबराए दोस्त मौके से
फरार हो गए।
मंजीत के दोस्तों ने सबूतों को मिटाने के लिए मौका ए वारदात से सारा खून साफ कर दिया था और मंजीत का खून से सना सिर धोकर मंजीत की ही स्वेटर उसके सिर पर बांध दी उसके बाद उसे गुडग़ांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार मंजीत और देवेन्द्र दोनों ही काफी करीबी दोस्त थे और पिछले 20 सालों से दोनों के बीच दोस्ती थी। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन सूत्रों कि माने तो तीनों दोस्तों में करोड़ो की प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था जिसे मंजीत बेचने के लिए मना कर रहा था। बहरहाल इस बात का खुलासा तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मंजीत की हत्या का असली मकसद क्या था? हालांकि पुलिस ने देवेन्द्र और कुन्नु के
खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications