'जगह दो नहीं तो करेंगे जेल से अनशन'

अन्ना ने कहा कि कांग्रेस तानाशाही कदम उठा रही है। उसे लग रहा है कि वो ही सब कुछ कर सकती है वो भूल गयी है कि देश जनता का है जिसे खुद उन्ही की पार्टी के सदस्य राजीव गांधी ने पहचानी थी तभी तो उन्होंने इस विषय पर 500 गांवो के लोगों को खत लिखा था। लेकिन आज वो ही कांग्रेस इस बात को भूल गयी है। भ्रष्टाचार ने पिछले 65 सालों से दीमक की तरह देश को निगल रहा है।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में अनशन करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उनसे काफी फीस मांगी जा रही है।
अन्ना ने कहा कि वो महंगे अनशन के खिलाफ है। इससे गलत संदेश लोगों के बीच में जायेगा। इसलिए उन्होंने दूसरे विकल्प के तौर पर आजाद पार्क के लिए सोचना पड़ रहा है। लेकिन समस्या यह है कि आजाद पार्क काफी छोटा है। साथी ही उसके पास रिहायशी इलाका होने के कारण वहां अनशन होने पर लोगों को असुविधा होगी।
जबकि एमएमआरडीए मैदान काफी बड़ा है, साथ ही यहां आस-पास रिहायशी इलाका भी नहीं है। लेकिन समस्या यह है कि आईएसी ने मैदान को सिर्फ तीन दिनों के लिए बुक कराने की बात कही है। इसके लिए आईएसी को 19,01,178 रुपये जमा करना पड़ेगा। यही नहीं, मैदान पर कब्जे से पहले आईएसी को लाइसेंस फीस की 25 फीसदी (2.82 लाख) रकम चुकानी होगी।
इसके अलावा टीम अन्ना को 7,69,500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी करनी पड़ेगी। जिसको कम कराने के लिए अब टीम अन्ना बांबे हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications