महंगे अनशन के खिलाफ अन्ना, एमएमआरडीए के लिए जायेंगे कोर्ट

अन्ना ने कहा कि वो महंगे अनशन के खिलाफ है। इससे गलत संदेश लोगों के बीच में जायेगा। इसलिए उन्होंने दूसरे विकल्प के तौर पर आजाद पार्क के लिए सोचना पड़ रहा है। लेकिन समस्या यह है कि आजाद पार्क काफी छोटा है। साथी ही उसके पास रिहायशी इलाका होने के कारण वहां अनशन होने पर लोगों को असुविधा होगी।
जबकि एमएमआरडीए मैदान काफी बड़ा है, साथ ही यहां आस-पास रिहायशी इलाका भी नहीं है। लेकिन समस्या यह है कि आईएसी ने मैदान को सिर्फ तीन दिनों के लिए बुक कराने की बात कही है। इसके लिए आईएसी को 19,01,178 रुपये जमा करना पड़ेगा। यही नहीं, मैदान पर कब्जे से पहले आईएसी को लाइसेंस फीस की 25 फीसदी (2.82 लाख) रकम चुकानी होगी।
इसके अलावा टीम अन्ना को 7,69,500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी करनी पड़ेगी। जिसको कम कराने के लिए अब टीम अन्ना बांबे हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। टीम अन्ना के एक सदस्य ने कहा कि उन्हें यह फैसला सरकारी लगता है उन्हें लग रहा है कि उनसे जानबूझकर ऐसा करने को कहा जा रहा है। ताकी अन्ना का अनशन ना हो।












Click it and Unblock the Notifications