नवजात शिशु में पैदा होने पर दिखे 32 दांत

Uttar Pradesh
लखनऊ। आम तौर पर नवजात शिशुओं के दांत नहीं होते और जैसे- जैसे उसकी उम्र बढ़ती है बच्चे के दूध के दांत निकलते रहते हैं जबकि मुंह में पूरे 32 दांत 15 वर्ष लग जाते हैं लेकिन फिरोजाबाद की रिंकी नाम की महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसके 32 दांत थे। नवजात शिशु में जन्म के वक्त 32 दांत होने का प्रदेश में यह पहला वायका था और इस बच्चे को देखने के लिए लोगों की चिकित्सालय में भीड़ लग गयी है। चिकित्सक भी इस अनहोनी घटना को देखकर हैरान हैं।

चिकित्सा क्षेत्र में भले ही कितनी रिसर्च हो जाएं लेकिन प्रकृति बीच-बीच में ऐसे कारनामे कर देती है कि वैज्ञानिकों की रिसर्च धरी रह जाती है। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद शहर के जलेसर रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती एक गर्भवती महिला ने गुरूवार को एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में जन्में बच्चे को देखकर चिकित्सक भी हैरत में पड़ गए क्योंकि बच्चे के मुंह में पूरी 32 दांत थे। हालांकि दांत अल्प विकसित ही थे लेकिन नवजात के मुंह में दांत देखने के बाद चिकित्सकों के भी होश उड़ गए। बच्चा व मां पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

नवजात के मुंह में दांत देखकर पहले तो परिजन डर गए लेकिन जब चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि घबराने की बात नहीं है उसके बाद ही परिजनों की घबराहट समाप्त हुई। उधर यह खबर कुछ ही देर में चिकित्सालय के साथ इलाके में फैल गयी। लोग बच्चे को देखने के लिए चिकित्सालय पहुंचने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि यह दैवीय चमत्कार है तो चिकित्सालय के डाक्टर इसके बारे में सही तौर पर कुछ नहीं कह पा रहे हैं।

बलरामपुर चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. जीके सिंह का कहना है कि इस प्रकार के दांतों को नेटल टीथ कहा जाता है और ऐसा हो सकता है कि नवताज बच्चे में कुछ अधिक दांत जन्म के वक्त निकल आए हों। डा. सिंह का कहना है कि फिलहाल इस प्रकार का मामला प्रदेश में तो अब तक देखने को नहीं मिला लेकिन यदि किसी बच्चे में दांत है तो कोई घबराने जैसी बात नहीं है। उन्होंने आम तौर यह देखा जाता है कि कई बच्चों में जन्म के वक्त दो तीन दांत हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+