मजदूर के पास मिला 33 लाख का सोना

पुलिस ने इस पर जब उस मजदूर को बुलाकर पूछताछ की तो उसने टेकाडी के जंगल से केडबरी के आकार की तीन सिल्लियां मिलने की बात कही। पुलिस ने उसके पास से एक सिल्ली और सोने के दो टुकडे बरामद किये जिसका कुल वजन एक किलो 143 ग्राम बताया गया है। सुरेश ने बताया कि उसने इनमें से एक सिल्ली अपनी महिला मित्र लक्ष्मी को दे दी थी।
पुलिस अब लक्ष्मी की भी तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार हालांकि पुलिस सोने के जंगल से मिलने की कहानी पर विश्वास नहीं है तथा संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि उसने यह सोना कहीं से चुराया हो सकता है। पुलिस इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीरता से जांच कार्य में जुट गयी है। सच्चाई जो भी होगी लेकिन चौकाने वाली जरूर होगी












Click it and Unblock the Notifications