बापू के स्मृति चिह्न 23 लाख रूपये में बिके

बोनहैम्स में फरवरी में बापू के स्मृति चिह्नों के खरीदार भारत, अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका और यूरोप से थे। नीलामी घर के अनुसार, यह स्मृति चिह्न अहिंसा आंदोलनों के इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले, लॉस एंजिलिस के एक संग्रहकर्ता ने कई दशक पहले हासिल किए थे।
वर्ष 2011 के आखिरी माह दिसंबर में टैगोर की एक नोटबुक न्यूयार्क स्थित नीलामी घर सोथबीज में 170500 डॉलर में नीलाम हुई। टैगोर की यह नोटबुक वर्ष 1928 में लिखी गई थी और उसमें कविताएं और अन्य कृतियां थीं। इसमें उनकी 12 कविताओं के साथ ही बांग्ला भाषा के 12 गीतों के बोल थे। इसमें बाद में प्रकाशित कृतियों के संशोधित मसौदे थे। टैगोर ने यह नोटबुक अपने एक पारिवारिक मित्र को 1930 के दशक के मध्य में दी थी।
मई में लंदन में आधुनिक और समकालीन दक्षिण एशियाई कला की नीलामी में मकबूल फिदा हुसैन, मंजीत बावा और एफ.एन. सूजा जैसे कुछ विश्व विख्यात पेंटरों की कुल 62 कृतियों की नीलामी कुल 11.9 करोड़ रुपये में हुई।












Click it and Unblock the Notifications