दिग्विजय ने अपने बेटे जयवर्द्धन को राजनीति में उतारा

राजनीति में प्रवेश कर रहे जयवर्धन ने कहा कि वे गांवों की हकीकत जानने के लिये पद यात्रा कर रहे हैं। गुना से लगभग 80 किलोमीटर दूर आरोन विकास खंड के ग्राम कोलुआ से कांग्रेस महासचिव श्री सिंह ने पुत्र जयवर्धन सिंह की 6 दिनी पदयात्रा आरंभ होने के अवसर पर आयोजित सभा के दौरान सभा स्थल पर मौजूद हजारों ग्रामीणो की मौजूदगी से पिता, पुत्र ही नहीं, बल्कि कांग्रेसजन भी खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। अपने संक्षिप्त संबोधन में जयवर्धन सिंह ने कहा कि आज हर कही किसान खाद व बिजली को लेकर परेशानी झेलने को मजबूर कर दिए गए है।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि मैं आप सबके लिए समर्पित भाव से काम करता रहूंगा। अपने पुत्र के इस क्षेत्र में फिर एक बार संबोधन सुनने के दौरान, श्री सिंह के चेहरें के भाव पल-पल बदल रह थे। युवाओं का जमाना अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस महासचिव ने स्वयं के साथ ही राघौगढ़ के विधायक मूलसिंह की भविष्य की दावेदारी पर यह कहते हुए राजनीतिक विराम दे दिया कि अब, हम लोग बुजुर्ग हो गए हैं, जमाना युवाओं का आ गया है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व जयवर्धन सिंह राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 2 और पदयात्राएं करेंगे।
इनमें जानमेर से धरनावदा, फिर 2012 में धरनावदा से आरोन की पदयात्राएं की जायेंगी। इसके बाद जो होगा देखा जाएगा, उनका इशारा आगामी विधानसभा चुनाव की ओर था। हवाई नेता न बने उन्होंने कहा कि मैने जयवर्धन से कहा है कि हवा, हवाई नेता नही, जमीनी व्यक्ति बनो। इसके लिए गांव में जाओ , रूको व समस्याओं को सीधे देखो। पानी, जमीन की मुसीबते देखो साथ ही गर्मी व ठंड में नागरिक कैसे जीते हैं वह देखो। श्री सिंह ने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने बीते 8 वर्षो में जनता को ठगने का प्रयास किया है।












Click it and Unblock the Notifications