लोकसभा में लोकपाल बिल पेश, 27 को होगी बहस

Parliament
नई दिल्ली। बहुप्रतिक्षित लोकपाल बिल आज लोकसभा में पेश हो गया। इस बिल को पेश करने से पहले सभी विपक्षी दलों ने अपनी- अपनी आपत्तियां दर्ज करायी । विपक्ष नेता सुषमा स्वराज और राजग नेता लालू प्रसाद यादव ने बुरी तरह से लोकपाल बिल की धज्जियां उड़ायी। लेकिन बाद में सरकार की ओर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा किसी के ऊपर कोई दवाब नहीं है। हर पहलू पर बहस होगी। अगर किसी को किसी मु्द्दे पर एतराज है तो उस मु्द्दे पर अलग से वोटिंग हो सकती है।

सीबीआई, अल्पसंख्यक आरक्षण और पीएम को मुद्दे को लेकर भाजपा अड़ी हुई है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि किसी के धरने से डर कर लोकपाल बिल नहीं लाना चाहिए। बल्कि जो भी लोकपाल आये वो सशक्त और मजबूत हो। आपको बता दें कि सरकार ने आज यह लोकपाल बिल लोकसभा में पेश कर दिया है अब इस बिल पर बहस 27, 28 और 29 को होगी।

संसद के हालात देखकर लगता है कि इस बिल को लेकर सभी को कुछ ना कुछ शिकायत है, इसलिए हो सकता है कि यह बिल लोकसभा से पास होकर राज्यसभा तक पहुंचे और उसमें कुछ संशोधन हो जिसके लिए दोबारा लोकसभा में बहस हो। इसलिए सरकार ने सोच-समझकर संसद सत्र तीन दिन के लिए बढ़ायेगा।

वैसे अन्ना हजारे और उनकी टीम ने इस बिल को खारिज कर दिया है उन्होंने ऐलान किया है कि यह बिल पूरी तरह से कमजोर है, यह पारित हो या ना हो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं बिल पेश होने के बाद पीएम मनमोहन सिंह ने टीवी पत्रकारों से कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह बिल हर हालत में पास होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+