बसपा, भाजपा और कांग्रेस तीनों भ्रष्टाचारी

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां एक बयान में कहा राज्य विभाजन के मुद्दे पर प्रदेश सरकार और केन्द्र के बीच फुटबाल का खेल चल रहा है। यह सूबे की जनता के साथ धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य विभाजन को लेकर मायावती सरकार द्वारा जबरन पारित कराये गये प्रस्ताव पर कई सवाल उठाए हैं, लेकिन मायावती बाकायदा संवाददाता सम्मेलन बुलाकर खुद को सही साबित करने पर तुली हैं।
इस बीच, भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य सरकार के बीच जारी वाक्युद्ध महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने का हथकंडा मात्र है। उन्होंने कहा कि पत्र राजनीति के प्रति आसक्त केन्द्र तथा राज्य सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटे राज्यों के गठन पर सिद्धांतत: सहमत है, लेकिन इस मामले पर गौर करने के लिये राज्य पुनर्गठन आयोग गठित किया जाना चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications