यूपी: बसपा विधायक की गुंडागर्दी, छोटी सी बात पर तोड़ दिया सर्विस सेंटर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्विसिंग के बाद शुक्ला को अपनी गाड़ी में मिट्टी नजर आ गई। बस क्या था विधायक जी गाड़ी पर धूल उनकी नाक का सवाल बन गया। विधायक जी ने अपने गनर के साथ सर्विस सेंटर में तोड़फाड़ की और सर्विस करने वाले कर्मचारी को जमकर मारापीटा। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस मौके पर खड़ी थी और एक ही बात कह रही थी कि विधायक जी से माफी मांग लो, उनसे झगड़ा करोगे तो महंगा पड़ जायेगा।
प्रदेश में लॉ एंड ऑडर सुचारु रूप से चलने का दावा करने वाली बसपा सरकार का यह विधायक कर्मचारी को मारने के बाद उसे अपनी गाड़ी में जबरन बैठाने लगा। मामला गोमतीनगर का था तो लिहाजा गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज के बाद से मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications