यूपी: दुकानदार को बचाने आए दो युवकों की हत्या

Uttar Pradesh: Two shot dead in Allahabad
लखनऊ। झगड़ा किसी भी बात पर हो सकता है लेकिन कभी छोटी सी बात पर शुरू हुई बहस जान लेवा हो सकती है। इलाहाबाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां कुछ लोगों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे तो मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस इस बात की तलाश में जुट गयी कि आखिर हत्या की मुख्य वजह क्या था क्या हत्या झगड़े के कारण हुई या फिर इस वारदात के पीछे वजह कुछ और ही रही।

इलाहाबाद के लिए नवाबगंज क्षेत्र के लतूपुर गांव में रहने वाले मुजम्मिल की पान की दुकान है जहां गांव के ही तारिक, आरिफ, शाकिब, हाफिज और बबलू पहुंचे। इन लोगों ने मुजम्मिल से दुकान बंद करने को कहा। मुजम्मिल ने ऐसा करने से मना करते हुए इसका कारण पूछा। बगैर किसी कारण बताए उस पर दुकान बंद करने का दबाव बना रहे थे। कुछ ही नौबत गाली गलौज तक पहुंच गयी। युवकों ने मुजम्मिल को पीटना शुरू कर दिया। पिठाई किए जाने से दुकानदार की हालत कुछ ही देर में बिगड़ गयी और वह लहूलुहान अवस्था में मदद की गुहार करने लगा।

मुजम्मिल की हालत देखने के बाद पास की दुकान पर बैठे मोहम्द हासिम तथा वशीर अहमद ने इसका विरोध किया। जब युवकों ने देखा कि दो अन्य युवक मुजम्मिल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्होंने दोनों युवकों पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों युवकों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली लगने से हासिम व बषीर की मौके पर मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस हत्यारों की तलाष कर रही है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हे कि आखिर हत्या की मुख्य वजह झगड़ा ही थी या फिर कुछ और।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+