क्रिसमस व न्यू ईयर पर लोगो का जैसलमेर आना मुश्किल

new year
जैसलमेर। स्वर्णनगरी भ्रमण की चाह रखने वाले ट्रेनों में नो रूम और अधिक वेटिंग के चलते यहां आने से वंचित रह सकते है। क्रिसमस व न्यू ईयर पर जैसलमेर के लिए आरक्षण नही आगामी क्रिसमस व न्यू ईयर पर जैसलमेर आने वाली टेनों में जगह नहीं है और जैसे तैसे यहां पहुंचने वाले सैलानियों को यहां से वापिस जाने के लिए इंतजार करना पड सकता है।

जानकारों के अनुसार पिछले कुछ समय से जैसलमेर में पर्यटकों की संख्या बढी है। पहले जहां बंगाल व गुजरात के ही सैलनी आते थे वहीं अब देशभर से पर्यटक यहां आने लगे है। पर्यटन से जुडे लोगों का कहना है कि सैलानियों को ट्रेनों की कम संख्या के कारण हजारों की तादाद में सैलानी जैसलमेर नहीं पहुंच पा रहे है।

पर्यटन उद्योग से जुडे किशोर सिंह के अनुसार रेल मंत्रालय को जैसलमेर आने वाले सैलानियों के लिए सुविधाएं जुटानी चाहिए लेकिन रेलवे सुविधाओं में कटौती कर रहा है। बीकानेर की ट्रेन में जहां पहले आरक्षित कोच था वहीं पिछले कुछ समय से उसे हटा दिया गया है ऐसे में उत्तरी राज्य के पर्यटकों को जैसलमेर पहुंचने में दिक्कत आ रही है। इन राज्यों से पर्यटकों को जोधपुर होकर जैसलमेर आना पड रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+