राजस्‍थान में शिक्षकों की कमी से परेशान छात्र

rajasthan
जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा ने जाते बरस को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा हुआ बताते हुए कहा कि प्रदेश में बाल अधिकार, निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत 68 हजार से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जबकि प्रतिपक्ष का कहना है कि शिक्षकों के हजारों पद रिक्त होने के कारण पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।

राजस्थान मंत्रिपरिषद के ताजा पुनगर्ठन में यातायात विभाग से शिक्षा विभाग का जिम्मा संभाल रहे बृज किशोर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हर उम्र के नाबालिग लड़के लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए चाइल्ड टैकिंग सर्वे के तहत ब्लाक स्तर पर बच्चों की संख्या पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे आम लोगों को जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सात लाख पच्चीस हजार बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा चुका है।

राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने शर्मा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में स्कूल जाने वाले बच्चों में से करीब डेढ लाख बच्चों ने बीच में ही स्कूल छोड दिया है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार के दौरान राज्य शिक्षा के क्षेत्रा में राष्‍ट्रीय स्तर पर चौदहवें स्थान पर था, जो अब गिरकर इक्कीसवें स्थान पर पंहुच गया है। उन्‍होंने कहा कि स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास ईमानदारी से नहीं करने के कारण यह गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+