राजस्थान के 6 हजार 5 सौ डॉक्टर हड़ताल पर

विभागीय सूत्रों के अनुसार राज्य के सरकारी चिकित्सालयों में रोगियों की जांच एवं उपचार सामान्य ढंग से हो रहा है। चिकित्सकों की हडताल को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाये गये कदमों से चिकित्सक हडताल का असर नहीं पडा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक अवकाश पर जाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। हडताली चिकित्सक संघ के पदाधिकारी डा. अजय सिंह चौधरी ने हडताल का व्यापक असर होने का दावा करते हुए कहा कि अधिकतर अस्पतालों, सेटेलाइट अस्पतालों में चिकित्सक नहीं होने के कारण रोगियों की जांच और उपचार नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार के साथ कल देर रात समझौता वार्ता टूट जाने के बाद सरकार की ओर से वार्ता का कोई संदेश नहीं मिला है। डा चौधरी ने दावा किया है कि पुलिस ने दो चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है लेकिन पुलिस ने गिरफतारी की पुष्टि नहीं की है। खैर मामला कुछ भी हो मगर इस हड़ताल का व्यापक असर मरीजों पर देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications