अब भारतीय अर्थव्यवस्था को पढ़ेंगे विदेशी छात्र

भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्वीकरण का केंद्र नाम का यह कार्यक्रम एक जनवरी से आठ जनवरी तक हफ्ते भर चलेगा। विश्वविद्यालय ने कहा कि उसकी योजना भविष्य में ऐसे कार्यक्रम रूस और ब्राजील में भी आयोजित करने की है। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले और सकूल आफ बिजनेस एडमिनिस्टेशन में व्याख्याता सीन जासो ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को उभरते बाजारों से रूबरू कराया जाता है।
उन्हें शैक्षणिक, बिजनेस और सांस्कृतिक माहौल में वैश्विक अनुभव दिया जाता है। कार्यक्रम में शरीक होने वाले प्रतिभागियों को टीसीएस, एल एंड टी इंफोटेक, नेशनल स्टाक एक्सचेंज के अलावा मुंबई के महत्वपूर्ण स्मारक दिखाए जाएंगे। यह कदम इस तथ्य को रेखांकित करता है कि कहीं न कहीं हमारे विकास से और देश में खलबली है।












Click it and Unblock the Notifications