गूगल ने सौर उर्जा में निवेश किया 9.4 करोड़ डॉलर

गूगल ने सौर उर्जा में 9.4 करोड़ डालर का निवेश किया गूगल ने अपने ग्रीन ब्लाग पर कहा है कि वह इन परियोजनाओं पर 9.4 करोड़ डालर खर्च करेगी। इन कंपनियों को सनटैप एनर्जी आरई से इक्विटी भी मिलेगी। यह केकेआर द्वारा अमेरिका की सौर उर्जा परियोजनाओं में निवेश के लिए गठित उपक्रम है।
इन परियोजनाओं से अमेरिका में औसतन 13,000 घरों को बिजली मिलेगी। गूगल ने कहा है कि तीन परियोजनाओं से उत्पादित बिजली के लिए 20 साल का अनुबंध हो गया है। चार में से तीन परियोजनाओं का निर्माण अगले साल के शुरू में पूरा हो जाएगा। चौथी परियोजना का निर्माण अगले साल की बाद में पूरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications