जानिए साल 2011 की चर्चित शादियों के बारे में
साल 2011 बहुत लोगों को बहुत कुछ दे कर गया है। लेकिन सबसे खास बात तो उन लोगों के लिए रही जिन्हें इस साल अपना हमसफर मिला। आपने सही समझा आज हम आपको बताते हैं कि देश-विदेश की कौन सी राजनैतिक हस्तियां रहीं जिन्हें इस साल अपने सपनों का राही मिल गया और उन्हें अपने एकाकी जीवन से निजात मिल गयी। तो चलिए शुरूआत करते हैं कि सिने जगत से।
फरवरी 2011 में ब्रह्मांड सुंदरी लारा दत्ता ने टेनिस स्टार महेश भूपति से ब्याहा रचाया। लारा की तो यह पहली लेकिन महेश की दूसरी शादी है। इस शादी से दोनों ही लोग बहुत ज्यादा खुश है जिसका ताजा प्रमाण अगले साल फरवरी में दिखायी पड़ जायेगा। लारा-महेश की शादी से होने वाली पहली संतान फरवरी में अस्तित्व में आने वाली हैं।
इसके बाद फरवरी में एक और भारत की जानी मानी हस्ती विवाह बंधन में बस गयी। और उस हस्ती का नाम था बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और विश्व चैंपियन पहलवान सुशील कुमार। जिन्होंने अपने ही गुरू सतपाल की बेटी सावी से शादी रचाई। फरवरी के बाद मार्च में मोस्ट इलैजिबल राजनेताओं में से एक वरूण गांधी ने ब्याह रचाया।
संस्कारों की नगरी वाराणसी में 6 मार्च को भाजपा के युवा सांसद वरुण गांधी पेशे से ग्राफिक डिजाइनर यामिनी रॉय चौधरी के साथ गंगा नदी के तट पर स्थित कांची कामकोटि मंदिर में सात फेरे लिये। काफी लंबे इंतजार के बाग गांधी परिवार में शहनाई बजी थी। लोगों ने इस शादी का खुलकर स्वागत किया।
17 मई को भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी दिल्ली की ही साफ्टवेयर इंजीनियर अर्चना सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गये। स्टार मुक्केबाज की शादी दिल्ली में बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से हुई। विजेन्द्र ने अचानक शादी का ऐलान करके लाखो हसीनाओं का दिल तोड़ा।
लेकिन लोगों का तगड़ा झटका तब लगा जब क्रिकेट की दुनिया के हैंडसम प्लेयर और भारत को विश्वकप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर की शादी का ऐलान हुआ। गंभीर ने अपने परिवार की रजामंदी से गुड़गांव में 28 अक्तूबर को नताशा जैन के साथ शादी रचा कर अपनी जिंदगी की नयी पारी शुरू की।
यह तो बात हुई भारतीयों की जिनकी शादी से देश ही विदेश में भी तालियां बजीं अब बात करते हैं उन विदेशी शादियों की जिन्होंने दुनिया के हर देश की सुर्खियों में अपनी जगह बनायी। सबसे पहले नाम आता है लंदन की शाही शादी का। ब्रिटेन के युवराज विलियम और उनकी प्रेमिका केट मिडलटन ने इस साल लंदन में 29 अप्रैल को विवाह किया।
इस शाही शादी का गवाह बने विश्व के करोड़ो लोग। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए कई देशो से लोग पहुंचे थे। इस शादी का लाइव कवरेज पर इंटरनेशनल पैमाने पर किया गया था।
इस साल भूटान नरेश ने भी शादी रचाई। भूटान के चहेते राजा जिग्मे खेशर नामग्याल वांगचुक ने अपने बचपन की लेकिन बेहद आम लड़की जेटसन पेमा से शादी रचा करा इतिहास रच दिया। जिसकी वजह से यह शादी भी सुर्खियों में छायी रही।












Click it and Unblock the Notifications