कोहरे में बरते अतिरिक्त सावधानियां

* कोहरे में चालक अपने वाहन की गति धीमी रखें। धीमी गति से न केवल स्वयं बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
* कोहरे में आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास न करें।
* वाहन की हेडलाइट्स को हाई बीम पर न रखें। ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता।
* हेडलाइट्स लो बीम पर रखें, इससे देखने में आसानी होगी और दूसरों को आपकी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।
* कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सबसे बेहतर है कि आगे वाले वाहन से अपनी गाड़ी निश्चित दूरी रखते हुए चलाएं।
* चूंकि, कोहरे में सड़कें गीली हो जाती हैं लिहाजा वाहन के अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में फिसलने का डर रहता है।
* सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों के पीछे रि लेक्टर जरूर लगवाने चाहिएं, रेडियम टेप भी कारगर साबित होती है।
* धुंध को काटने में फॉग लाइट्स कारगर रहती हैं लिहाजा वाहन चालक फॉग लाइट्स का इस्तेमाल अवश्य करें।
* जहां तक संभव हो कोहरे में सड़क पर निकलने से बचें। बहुत आवश्यक होने पर कोहरे में अपने वाहन को लेकर निकलें।
* कोहरे में जहां तक संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाए तो और भी बेहतर है।
* कोहरे में वाहन की पार्किंग लाइट्स को चालू रखें ताकि अन्य चालकों को आपकी गाड़ी की सही स्थिति का पता लग सके।
* किसी भी नागरिक के नोटिस में कोई सड़क हादसा आए तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर या मोबाइल फोन 8930500677 पर सूचित करें, पुलिस तुरंत मदद को पहुंचेगी।
* सड़क हादसों के बारे में कोई भी सूचना हरियाणा पुलिस की ट्रैफिक हैल्पलाइन के नंबर 1073 पर भी दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications