हरियाणा: जबरन शादी के लिये 1417 लड़कियों का अपहरण

राज्यसभा में प्रश्न का जबाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आकंडों की मानें तो जबरन शादी करने के लिये वर्ष 2008 में 419 लड़कियों का, वर्ष 2009 में 513 लड़कियों का और वर्ष 2010 में 485 लड़कियों का अपहरण किया गया। उन्होंने बताया कि यह सभी मामले पुलिसिया फाइल में है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 में इस गंभीर और घिनौनी वारदात को रोकने के लिये 8 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई। हरियाणा ने इस समस्या से निपटने के लिए तीन अवैध मानव व्यापार रोधी यूनिटें स्थापित की हैं।
आपको बताते चलें कि हरियाणा में एक हजार में एक सौ तीस बिना शादी के रह जाते हैं। विशेष तौर पर हरियाणा के हिसार जिले में एक हजार लड़कों के मुकाबले 851 लड़कियां ही हैं। लड़कियों की यह संख्या दलित जातियों में लिंगानुपात एक तक संतुलित होने के चलते है। नहीं तो सिर्फ हरियाणा के स्वर्ण और पिछड़ी जातियों के लिंगानुपात के औसत आनुमानित से भी काफी कम होंगे। दूसरी तरफ विडंबना यह है कि ट्रैफिकिंग की गिरफ्त में आने वाली ज्यादातर लड़कियां दलित समुदाय की होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications