दवाई चोरी कर बेचने वाले 7 चोर गिरफ्तार

Seven held for siphoning drugs
दिल्ली (ब्यूरो)। पुलिस ने सीजीएचएस और सर गंगाराम अस्पताल से दवाइयां चोरी कर बाजार में बेचने वाले रैकेट पकड़ा है। इस रैकेट में गंगाराम अस्पताल के फार्मासिस्ट-कम-स्टोर कीपर राजेंद्र चौहान भी शामिल है। राजेंद्र के साथ विभिन्न इलाकों में दवा की दुकान चलाने वाले विवेक सिंह उर्फ विक्की (26), विजय अहूजा, अतुल जैन और सचिन कुमार, हरदीप सिंह, सतीश कथूरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब तीस लाख की दवाइयां बरामद की गई हैं।

पुलिस ने छह दिसंबर को आनंद विहार बस अड्डे से बरेली निवासी विवेक को गिरफ्तार किया था। इसने बताया कि वह सीजीएचएस की दवाइयां हरदीप सिंह से लेकर भागीरथ पैलेस में दुकान चलाने वाले केमिस्टों को बेचता था। पुलिस ने वहां दबिश देकर विजय, अतुल और सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। यहां से भारी संख्या में सीजीएचएस की दवाइयां बरामद हुईं।

14 दिसंबर को हरदीप सिंह को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर गंगाराम अस्पताल से चुराई गई दवाइयां बरामद की। इसकी निशानदेही पर भागीरथ पैलेस में दुकान चलाने वाले सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया। हरदीप ने बताया कि गंगाराम अस्पताल की दवाइयां राजेंद्र मुहैया कराता था। इस पर पुलिस ने सोनीपत (हरियाणा) निवासी राजेंद्र चौहान को 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सीजीएचएस कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है। विवेक सिंह चार साल पहले दिल्ली काम के लिए आया था। वह भागीरथ पैलेस में दवाई की दुकान पर काम करने लगा। यहां उसे पता लगा कि सरकारी दवाइयां खुले बाजार में बेची जाती है। इसके बाद यह भी इस गोरखधंधे में शामिल हो गया। हरदीप गंगाराम अस्पताल के बगल में दवाइयों की दुकान चलाता है। यहां इसने राजेंद्र से गंगाराम की स्टांप लगी दवाइयां खरीदने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+